राठ: सैदपुर गाँव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत, मासूम समेत पांच लोग घायल, चार को किया गया रेफर
Rath, Hamirpur | Jul 26, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र पनवाड़ी मार्ग स्थित सैदपुर गांव के पास आज रविवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक आठ वर्षीय मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से पिता पुत्री समेत चार लोगों को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया है।