बलौदा: कोसमंदा गांव के चारडबरी पारा में संगीतमय भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 25 मई से होगा
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के चारडबरी पारा में संगीतमय भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 25 मई से 1 जून तक किया जाएगा और भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन को लेकर मोहल्ले वासियों में उत्साह है. आपको बता दें कि कोसमंदा गांव के गणेश प्रभु कश्यप के द्वारा संगीतमय भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जाएगा।