धनौरा: जहरीले प्रदूषित पानी को लेकर 128 दिन से भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन जारी
भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) का धरना नाईपुरा, शाहवाजपुर डोर, NH-9 के किनारे 128वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि 5 तारीख की महापंचायत में जिले के जो जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे थे, उन अधिकारियों ने किसानों के साथ जो वादे किए थे, वे आज तक अधूरे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों ने जल्द ही अपने वादे पूरे नहीं किए।