गभाना: पलसेड़ा में किसान के खेतों में फसल के अवशेषों में अज्ञात कारणों से लगी आग, करीब छह बीघा अवशेष जलकर हुए राख
पिसावा थाना क्षेत्र के गांव पलसेड़ा में किसान सुभाष पुत्र सत्यदेव ने अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को कंबाइन मशीन से कटवा लिया था, जबकि खेतों में भूसा बनाने को अवशेष खड़े रह गए थे। बुधवार दोपहर में करीब दो बजे अज्ञात कारणों से अवशेषों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का अथक प्रयास किया।