बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पात्र 18 नागरिकों को लगाई गई बीसीजी वैक्सीन
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्षेत्र के पात्र नागरिकों को बीसीजी वैक्सीन लगाई जा रही है,वहीं गुरुवार को जिले के बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 चिन्हित व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई है,बीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जाएगा।