श्योपुर। शहर के बडौदा रोड़ पुल दरवाजे से लेकर बंजारा डेम तक गुरूवार की शाम 5 बजे से रात्रि 07 बजे तक लम्बा जाम लग गया, इस दौरान गाडियां रेंगती हुई नजर आई। जाम के हालात मेरिज गार्डनो के बाहर खड़े वाहनो के कारण बने, इस दौरान मौके पर कोई यातायात पुलिस के जवान भी नहीं पहुंचे, जिससे ट्रेफिक व्यवस्था काफी बिगड़ती रही।