गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी लेदा मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक सेनादोनी पंचायत स्थित कोल्हारिया में सफलतापूर्वक हुई संपन्न
भारतीय जनता पार्टी लेदा मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक गुरुवार को 12 बजे सेनादोनी पंचायत स्थित कोल्हारिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बतौर प्रभारी गिरिडीह महानगर मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेदा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने की।