मंडी: हवन व कन्या पूजन के साथ प्राचीन सिद्धकाली मंदिर में नवरात्र महोत्सव संपन्न-जगदीश शर्मा पुजारी
Mandi, Mandi | Apr 17, 2024 रामनवमी के अवसर पर प्राचीन सिद्धकाली माता मंदिर में हवन यज्ञ व कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने आहुति डालकर सुख समृद्धि की कामना की ।नवमी के अवसर पर सुबह 6:00 बजे ही माता सिद्धकाली के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए थे और मां के दर्शन करने को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान हवन यज्ञ और कन्या पूजन कर रामनवमी के पर्व को संपन्न करवाया।