उधवा: पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत किशोरियों व महिलाओं ने ली शपथ
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत सचिवालय में गुरुवार को चुप्पी तोड़ों स्वस्थ रहो अभियान का समापन हो गया। वहीं इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया जियाउल हक उर्फ शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में जलसहिया,महिला, किशोरियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।