मेदिनीनगर (डालटनगंज): चपरवार गांव में बहू से घास काटने के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ,एमएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत
पलामू जिले के चपरवार गांव में बहु से घास काटने को लेकर विवाद के बाद एक सास ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी स्थिति जब गंभीर हुई तो उसे इलाज के लिए पहले छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।