पीलीबंगा: श्री केसर देव दरबार की ओर से गौ सेवा हेतु सहयोग, गौशाला को 11 बोरी खल व ₹24300 का नगद सहयोग
गौ सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय श्री केसर देव दरबार के संचालक बाबा चेतराम द्वारा आज गुरुवार को श्री कृष्ण गौशाला कमेटी गोलूवाला को 11 बोरी खल का सहयोग व बेसहारा गोवंश को हरा चारा खिलाने के लिए 24300 का नगद सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर मनोहर लाल बिश्नोई, सुख सिंह,चुन्नी नाथ, जगदीश सारस्वत, कुलविंदर सिंह,सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।