मसौढ़ी: मसौढ़ी में ‘घर संसार वृद्धाश्रम’ का भूमि पूजन, बुजुर्गों को मिलेगा सम्मानजनक आशियाना
Masaurhi, Patna | Jun 14, 2026 मसौढ़ी के सगुनी में रविवार की सुबह करीब 10 बजे ‘घर संसार वृद्धाश्रम’ निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर सामाजिक सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा, सम्मान और देखभाल समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। यह वृद्धाश्रम बुजुर्गों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्नेहपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।