कस्बा: ग्रीन इंडिया के टीम ने पूर्णिया रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी में सवार यात्रियों को पिलाया ठंडा शरबत
Kasba, Purnia | Apr 28, 2024 रविवार को पूर्णिया स्टेशन प्लेटफार्म एक पर ग्रीन पूर्णिया के द्वारा एक शिविर लगाकर रेलगाड़ी से सफर करने वाले हजारों यात्रियों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया इस शिविर का आयोजन ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने किया, सहयोगी के तौर पर ग्रीन पूर्णिया के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। शरबत पीने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लग गई।