बरकागाँव: विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंचल कार्यालय में विधायक कक्ष का किया उद्घाटन
नवनिर्वाचित बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने पहली बार बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । प्रखंड कार्यालय में स्थित विधायक कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने सभी पदाधिकारी से कहा कि जनता की जो यहां समस्याएं आती है। आप उसका समाधान निश्चित रूप से करें।