विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शेरपुरा निवासी 20 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह की जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि युवक ने मंगलवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।