सगड़ी: आराजी अमानी गांव में देवारांचल उत्थान सेवा समिति ने अग्नि पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद, लोगों ने की जमकर प्रशंसा
Sagri, Azamgarh | Apr 19, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत आराजी अमानी ग्राम पंचायत के लालसा का पूरा में बीते दिनों मदन यादव पुत्र दिलई यादव के घर आग लग गई थी । जिससे उनका गृहस्थी का सारा सामान जल गया था और पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ । देवरांचल उत्थान सेवा समिति लगातार पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रही है । समिति ने अग्नि पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक मदद दी ।