सांगोद: सांगोद नगर में ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान’ का भव्य आगाज, ऊर्जा मंत्री व पदाधिकारियों सहित युवाओं ने किया श्रमदान
Sangod, Kota | May 25, 2026 सांगोद में आज ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान’ का भव्य आगाज हुआ। सोमवार को प्रातः 11बजे पीपली घाट स्थित गणेश कुंज में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गणपति पूजन के साथ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जन जागरूकता का संदेश दिया और पूरा क्षेत्र ‘गंगा माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।