नानपारा: नवाबगंज थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर नवाबगंज थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक राजेश कुमार पुत्र बुधराम बुधराम पुत्र भगवती निवासी पीर नसरुद्दीन को उपनिरीक्षक अशोक कुमार चतुर्वेदी रविंद्र प्रसाद निषाद ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज है।