सिद्धमुख: डोकवा गांव निवासी सैनिक की हृदय गति रुकने से हुई मौत, सैनिक को सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, गांव में छाई शोक की लहर
Sidhmukh, Churu | Jun 24, 2026 गांव डोकवा निवासी एक भारतीय सेना के 30 वर्षीय जवान की अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई। बुधवार देर शाम साढे सात बजे के लगभग सैनिक स मान के साथ डोकवा गांव में सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।शहीद सत्येंद्र अमर रहे अमर रहे के नारो से समूचा गांव गूंज उठा वही युवाओं ने स्थानीय शहीद स्मारक से गांव तक तिरंगा यात्रा निकालकर अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।