पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार शाम 5:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति को लेकर विशेष चेकिंग की जाए। नदी तटों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही जहां मेले लगते हैं वहां पर भी पुलिस बल गस्त करे। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।