झांसी: झांसी महानगर के वार्ड नंबर 30 उन्नाव गेट बाहर क्षेत्र की 1 साल से उखड़ी पड़ी सड़क, जिम्मेदार अनजान #jansamasya
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2025 झांसी महानगर के वार्ड नंबर 30 उन्नाव गेट बाहर क्षेत्र में हर घर जल हर घर नल योजना के तहत सडकें खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई थीं। इसमे लगभग 1 साल बीत जाने के बाद भी उखड़ी पड़ी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय निवासी विभागीय अधिकारियों, जिलाधिकारी को कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा।