गुरुवार दोपहर दो बजे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड ईसागढ़ की नवांकुर संस्था रघुकुल सेवा समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल, नईसराय में किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।