गैरतगंज: गजेंद्र मोक्ष से मिली अटूट भक्ति की प्रेरणा, कृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे जयघोष
गैरतगंज के ग्राम जुझारपुर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस सोमवार दोपहर 2 बजे कथा व्यास पंडित सोमदेव महाराज ने गजेंद्र मोक्ष एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, समर्पण और विश्वास का महत्व समझाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महाराज ने गजेंद्र