फतेहपुर: गाजीपुर के अयाह मीरपुर के समीप अनियंत्रित बाइक खंती में गिरी, दूल्हे के भाई की मौत, दूसरा सवार गंभीर घायल
गाजीपुर थाना क्षेत्र अयाह शाह गाँव निवासी शुभाष की बारात थाना क्षेत्र के गम्हरी गांव निवासी सूरजपाल के यहां गयी थी। बताते है कि बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे दुल्हन विदाई के बाद दूल्हे का फुफेरा भाई राहुल पुत्र स्व0 प्रहलाद 25 निवासी अमैना बिंदकी व गांजीपुर थाना क्षेत्र के सौं गाँव निवासी शिव बरन का 25 वर्षीय पुत्र शुभम दोनो एक ही बाइक सवार होकर वापस आ रहे थे।