मेहनगर: मेंहनगर सहित अन्य क्षेत्रों में मोहर्रम पर मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाला गया ताजिया का जुलूस, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर सहित अन्य क्षेत्रों में मोहर्रम पर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ताजिया का जुलूस बड़े ही अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया । वही सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे और निगरानी में जुटे रहे। यह जूलूस तय रास्तों के अनुसार गुजरा और जगह-जगह या हुसैन या हुसैन के नारों से गूंज उठा। बुजुर्गो में भी काफी उत्साह देखा गया।