गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एटीएम बदलकर साइबर अपराधियों ने निकाले ₹25 हजार, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में की शिकायत
गया के अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के समीप एटीएम से पैसा निकालने के दौरान साइबर अपराधियों के द्वारा एटीएम कार्ड को बदलकर अवैध निकासी का मामला सामने आया है।पीड़ित सुजीत कुमार ने शनिवार की सुबह 11 बजे बताया कि वह परैया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।एटीएम से पैसा निकासी के दौरान अनजान व्यक्ति के द्वारा एटीएम कार्ड को बदल दिया गया।