गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में मंगलवार को मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भगवान परशुराम सेवा समिति फर्रुखनगर के पदाधिकारियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने विरोध मार्च निकाला और पुलिस थाने में शिकायत दी।