मिर्ज़ापुर: सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा युवक मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर पैर टकराने से हुआ घायल
बताते चले कि मंगलवार की सुबह लगभग 11:00 बजे सहरसा जिला बिहार निवासी 28 वर्षीय युवक हेतु चौधरी। अपने साथियों के साथ पंजाब में धान की रोपाई करने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहे थे। युवक ट्रेन के गेट पर बैठा था दोनों पैर बाहर निकलने पर। मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन पर पैर टकराने से युवक घायल हो गया। मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में घायल युवक का इलाज जारी है।