फारबिसगंज: फारबिसगंज में एससीपी ने इंटर परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
फारबिसगंज में एससीपी द्वारा इंटर परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को एक बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में इंटर के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। फारबिसगंज एसडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।