स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को लगभग 1 बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त नियंत्रक रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता एवं प्राचार्य डॉ. हरिओम सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन डॉ. राकेश ने किया।