मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी व्यापारी श्याम सुंदर अपने पुत्र दीपक धमीजा के साथ दुकान बंद करने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सुभाष चौक पर पहुंचे इस दौरान उनके ऊपर डंडों से हमला कर दिया गया। घटना शनिवार की रात लगभग 8:30 की है।दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है वही कार्रवाई को लेकर मवाना थाने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।