उमरेठ: जमुनिया जेठू पहुंची गुमशुदा बालिका, सोशल नेटवर्क से मिली मदद, डायल 112 ने परिजनों को सौंपा
अपने परिवार से गुम हुई गुमशुदा बालिका गौमुख जंगल से जमुनिया कसार ढाना पहंुची। बालिका अपने मम्मी पापा परिजन परिवार वाले किसी का भी नाम नहीं बता पा रही थी। शाम पांच बजे इस बालिका की तलाश को लेकर सोशल नेटवर्क पर पोस्ट वायरल हुई। रात े नौ बजे बालिका के परिजनों तक सूचना पहंुची और जमुनिया जेठू पहंुचकर उन्होंने बालिका को पाया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।