कटनी ग्रामीण: खम्हरिया नं. 1 के गोवर्धन लीला से गूंजा बाबा हरिदास आश्रम, भक्त हुए भाव-विभोर
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के खम्हरिया नं. 1। पूज्य बाबा हरिदास जी के बंगले में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथाव्यास परम पूज्य गुरुदेव श्री जगदेव बड़गैंया जी एवं आचार्य कमलेश जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।