कैनविज कंपनी के सरगना कन्हैया गुलाटी पर करोड़ों रुपये की ठगी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस न उसकी लोकेशन ट्रेस कर पाई और न ही ठगी नेटवर्क तक पहुंच बना सकी। वायरल वीडियो जैसे सुराग भी बेअसर रहे। आरोपी का पूरा परिवार भूमिगत है, जिससे जांच और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।