बरेली: थाना किला में बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
थाना किला के कुंवरपुर निवासी कांता प्रसाद का 22 वर्षीय बेटा अमन चंद्रा खाटू श्याम मनोना धाम से लौटकर वापस आ रहा था। उसके साथ उसका साथी सचिन रावत भी था। जैसे ही उनकी स्कूटी कैंट के विजय द्वार पहुंची प्राइवेट बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे अमन की मौके पर मौत हो गई।वहीं बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।