मावली: डबोक पुलिस ने रात्रि में मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी के पर्चे फेंकने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
Mavli, Udaipur | Nov 7, 2025 उदयपुर जिले के डबोक पुलिस ने रात्रि के समय मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी के पर्चे फेंकने वाले आरोपी को शुक्रवार शाम 6 बजे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। प्रार्थी शातिंलाल ने दुकान खोलते समय शटर के नीचे एक ईसाई धर्म के मतव्य का पर्चा मिलने एवं उक्त पर्चे में मूर्ती पूजा पर विवादित टिप्पणी लिखने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।