भरगामा: यूरिया खाद के लिए किसानों में आक्रोश, दुकान के सामने किया प्रदर्शन
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दर्जनों किसानों ने एक उर्वरक विक्रेता की दुकान के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन से शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की।