समस्तीपुर: सिलौत गांव की दर्जनभर महिलाओं ने सदर डीएसपी से मुलाकात कर झूठे केस में फंसाने की शिकायत की
मुफस्सिल थाना के सिलौत गांव की दर्जनभर महिलाओं ने बुधवार को सदर डीएसपी संजय पाण्डेय से मुलाकात कर झूठे केस में फंसाने की शिकायत की | शिकायत करने पहुंची महिलाओं का कहना था कि झूठे मुकदमे कर गांव के कुछ लोगों को हत्या के केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि सभी आरोपी राजनीति से जुड़े हैं |