समस्तीपुर: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ,रेलवे मंडल प्रशासन द्वारा स्थानीय जंक्शन पर विभाजन से से जुड़े फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
समस्तीपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बुधवार को समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन द्वारा स्थानीय जंक्शन पर विभाजन से जुड़े फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया । इस प्रदर्शनी में अखंड भारत से लेकर विभाजन के बाद उत्पन्न हुई विभिन्न स्थितियों पर डेढ़ सौ से अधिक तस्वीर और अखबारों की कटिंग का प्रदर्शन किया गया।