समस्तीपुर: वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर कोच में दिव्यांग यात्री से ट्रेन मैनेजर द्वारा बदसलूकी का वीडियो वायरल
समस्तीपुर में सहरसा-नई दिल्ली 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर कोच में दिव्यांग यात्री से ट्रेन मैनेजर द्वारा बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना बुधवार सुबह प्लेटफार्म नंबर 7 की है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में DRM विनय श्रीवास्तव ने जांच का आदेश जारी किया है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है /