स्याना: चांदपुर बस स्टैंड चौराहे पर स्थित मैरिज होम में जहरवीर बाबा भजन कीर्तन में श्रद्धालुओं ने झूमे, पुष्प वर्षा
Siyana, Bulandshahr | Apr 12, 2026
नगर के चांदपुर बस स्टैंड चौराहे पर स्थित एक मैरिज होम में आयोजित जाहरवीर बाबा भजन कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु जमकर झूमे। वहीं श्रद्धालुओं ने झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों पर पुष्प वर्षा भी की। रविवार को मैरिज होम परिसर में जाहरवीर बाबा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन के दौरान मौजूद कलाकारों द्वारा भगवान के भजनों पर झांकी प्रस्तुत की गई।