तरबगंज: तरबगंज कस्बे के विवादित जमीन को लेकर हुई जबरदस्त मारपीट,लाठी डंडों संग चले पत्थर,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
तरबगंज कस्बे के विवादित जमीन को लेकर देवीप्रसाद मिश्र व मार्कण्डेय पांडेय में जमकर मारपीट हो गयी।दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चले जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।मार्कण्डेय पांडेय ने जमीन कब्जे को लेकर देवी प्रसाद मिश्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मार्कण्डेय पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।