सांगानेर: जयपुर ग्रामीण इलाकों में कुदरत का कहर, ओलावृष्टि और तेज तूफान से किसानों की गेहूं, चना व सरसों की फसलें बर्बाद
जयपुर ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार देर शाम कुदरत का कहर देखने को मिला। अचानक बदले मौसम के बाद ओलावृष्टि के साथ तेज तूफान आया और चने के आकार के ओले गिरने के साथ ही जमकर बारिश हुई। जिससे खेतों में लहराती हुई किसानों की गेहूं चना और सरसों की फैसले बर्बाद हो गई। जयपुर ग्रामीण के धानक्या,जोबनेर बोबास तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसने की मेहनत पर पानी फिर गया