भतनी थाना पुलिस वाहन जांच के दौरान भतनी थानाध्यक्ष को शराब के नशे में धुत बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। ठोकर मारकर भाग रहे युवक बाइक लेकर सड़क के किनारे बने गढ़े में गिर गया। भतनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टेंगराहा नदी पुल के समीप वाहन जांच कर रहे थे।