ग्वालियर गिर्द: बहन के साथ महाराज बाडे आया भाई गायब, अपहरण का मामला दर्ज
अपनी बहन के साथ महाराज बाड़े पर खरीदारी करने आए एक किशोर के अचानक गायब होने से सनसनी फैल गई,घटना 14 जून शाम की है।बहन ने अपने भाई को काफी ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला इसके बाद उसने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिंधिया नगर उरवाई गेट के पास रहने वाली अंजली परिहार अपने 12 साल के भाई निखिल के साथ बाड़े आई थी।