सुपौल: मत्स्य व्यवसाय को मिली रफ़्तार, मुख्यमंत्री योजना के तहत लाभुकों को वाहन की चाबी वितरित
Supaul, Supaul | Apr 7, 2026 सुपौल जिले में मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के तहत चयनित लाभुकों को परिवहन वाहनों की चाबी वितरित की गई। यह कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी सावन कुमार ने लाभुकों को थ्री-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर (आइस बॉक्स सहित) वाहन सौंपे।