वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से गायब हुए सब्जी विक्रेता राज सिंह पाल को पुलिस ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया है। वह ऑनलाइन निवेश में लाखों रुपये गंवाने के बाद मानसिक दबाव में था और कर्जदारों से बचने के लिए घर छोड़कर चला गया था। आपको बता दे कि सिहोरवा निवासी राज सिंह पाल कुरौना बाजार में सब्जी की दुकान चलाता है।