कटनी ग्रामीण: रीठी मुख्यालय की नीलकंठ कॉलोनी के समीप लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे कचरे का ढेर, हादसे का बढ़ा खतरा
कटनी जिले के रीठी मुख्यालय की नीलकंठ कॉलोनी के समीप लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर के नीचे कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर के पास ग्राम पंचायत द्वारा कचरा डाला जा रहा है, जबकि बारिश के मौसम में बिजली सुधार कार्य के लिए लाइनमैनों को इसी स्थान पर काम करना पड़ता है।