दमोह: सीएसपी अभिषेक तिवारी ने किया शहर की सीमाओं पर वाहनों को चेकिंग कर रहे स्थैतिक निगरानी दलों का निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
Damoh, Damoh | Mar 31, 2024 दमोह CSP अभिषेक तिवारी शहर की सीमाओं पर स्थैतिक निगरानी दल के द्वारा की जा रही वाहनों की चेकिंग को लेकर निगरानी दल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के हटा नाका, सागर नाका बायपास, दमोह जबलपुर मार्ग स्थित मारूताल पर की जा रही वाहनों की एस एस टी दल के द्वारा की जा रही जांच के संबंध में जानकारी ली और कमियां पाए जाने पर सुधार के संबध में निर्देश दिए।