जमुई: गिद्धौऱ में फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस वाहन से कुत्ते के बच्चे की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jan 24, 2026 सरस्वती पूजा और 26 जनवरी को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गिद्धौर अंचलाधिकारी आरती भूषण और थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में अन्य सुरक्षा कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के काफिले की चपेट में आकर एक कुत्ते के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो शनिवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है।